कृषि और किसान कल्याण विभाग के लोक शिकायत निवारण में बड़ी सफलता

कृषि और किसान कल्याण विभाग के लोक शिकायत निवारण में बड़ी सफलता

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने अक्टूबर, 2023 के लिए केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) से संबंधित अपनी 18वीं मासिक रिपोर्ट जारी की, जो लोक शिकायतों के प्रकार एवं श्रेणियों और निपटान की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की उपलब्धियां:

  • अक्टूबर, 2023 में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को सबसे अधिक 10363 लोक शिकायतें प्राप्त हुईं।
  • कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अक्टूबर, 2023 के लिए समूह ए (500 से अधिक शिकायतें) के अंतर्गत शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक के मामले में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक है।
  • कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अक्टूबर, 2023 के लिए समूह ए (500 से अधिक शिकायतें) के अंतर्गत शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • सीपीजीआरएएमएस को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पोर्टल के साथ समन्वित किया गया है और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को अक्टूबर, 2023 माह में 5347  शिकायतें प्राप्त होने के साथ सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
  • अक्टूबर, 2023 माह में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को प्राप्त हुई 51.59 प्रतिशत शिकायतें सीएससी के माध्यम से दर्ज की गई हैं, यानी प्राप्त हुई 10363 शिकायतों में से 5347 शिकायतें सीएससी के माध्यम से दर्ज की गई हैं।
  • अक्टूबर, 2023 माह के दौरान 2797 शिकायतें सामने लाई गईं, 10363 नई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिससे कुल 13160 शिकायतें हुईं, जिनमें से 12820 का निपटारा कर दिया गया और 31 अक्टूबर, 2023 तक 240 शिकायतें लंबित थीं।
  • जनवरी से लेकर अक्टूबर, 2023 तक 31 दिसंबर, 2022 से 5145 शिकायतें सामने लाई गईं, 106048 नई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिससे कुल 111193 शिकायतें हुईं, जिनमें से 110854 का निपटारा किया गया और 31 अक्टूबर, 2023 तक 340 शिकायतें लंबित थीं। इस अवधि में, 99.70 प्रतिशत की निपटान दर हासिल की गई।

Recent News

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here