भारतीय रेलवे ने घोषित किए 283 विशेष ट्रेनें – दीपावली और छठ पूजा 2023 के लिए

India Updates

Category:

News

भारतीय रेलवे ने घोषित किए 283 विशेष ट्रेनें - दीपावली और छठ पूजा 2023 के लिए

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा 2023 के मौके पर यात्रियों के लिए 283 विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को उनके घर जाने में सहायता मिलेगी, खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, और झारखंड जैसे राज्यों के लिए।

दीपावली और छठ पूजा भारत में महत्वपूर्ण त्योहार हैं, और इस दौरान लोग अपने परिवारों को मिलने के लिए अपने गांवों और शहरों का सफर करते हैं। इसलिए, इन विशेष ट्रेनों का आयोजन किया गया है ताकि यात्रियों को अपने घर जाने में कोई भी कठिनाई न हो। इन ट्रेनों में दिल्ली-पटना, दिल्ली-वैष्णो देवी (कटरा), दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना एवं ओखा-नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल जैसे मार्गों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इन 283 विशेष ट्रेनों के जरिए, भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से उनके गंतव्य तक पहुँचाएगा। इन ट्रेनों के लिए अलग-अलग मार्गों का चयन किया गया है, जिससे यात्रियों को अपने घर पहुँचने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

अनारक्षित कोचों में यात्रियों की व्यवस्था: अनारक्षित कोचों में यात्रियों को कतार बनाकर व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कराने के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा भी इनकी जिम्मेवारी होगी।

Related Posts

Leave a Comment